लोहरदगा । लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के मैना बगीचा में सोमवार सुबह एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग गश्ती पर निकले सदर थाना के एसआई कुलदीप केरकेट्टा, चालक सोनू एवं पुलिस बल ने मैना बगीचा क्षेत्र से शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। दोपहर करीब 2:45 बजे तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है तो तत्काल सदर थाना से संपर्क करें, ताकि शव परिजनों को सौंपा जा सके। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





