रामगढ़/गोला l जिला के गोला प्रखंड के बड़की कोईया में मंडा पर्व के पावन अवसर पर आयोजित “कौन बनेगा हज़ारपति” क्विज प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह बीस सूत्री सदस्य गौरीशंकर महतो शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लियाlजिनमें से 12 प्रतिभागी अंतिम चरण में प्रवेश कर पाए। प्रतियोगिता के दौरान कई बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सभी सफल प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजनों को शिक्षा एवं प्रतिभा को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





