रामगढ़। बुधवार को रामगढ़ जिला अभिभावक संघ के बैनर तले रामगढ़ उपायुक्त कार्यलय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो व संचालन जिला संयोजक राजेश कुशवाहा ने किया। जिसमे सैकड़ो अभिभावक जुलूस के शक्ल में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचकर धरना दिए। पंकज महतो ने कहा की प्राइवेट स्कूल की मनमानी तरीके से एनुअल फीस अन्य शुल्क लेते है। जो अब जिले में नहीं चलेगा। यह लोग शिक्षा को व्यापार बना दिए हैं। बच्चों का किताब कॉपी से लेकर अपनी मर्जी के दुकान से ड्रेस तक खरीदने के लिए विवस करते हैं। संत अन्ना व राधा गोविंद अपने स्कूल के बगल में किताब दुकान खोल कर खूब लूट मचाए हैं। कई स्कूल तो किताब जहां उनका कमीशन सेट रहता है वही से खरीदने के लिए बाध्य करते है। प्राइवेट स्कूलों के मनमानी तरीके से फीस वसूली को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। प्राइवेट स्कूल सरकार के किसी भी नियम कानून को नही मानते है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से विजय कुमार,बबलू अग्रवाल, विनोद कुमार, राजीव कुमार ,प्रेम कुशवाहा,सुनील कुमार ,विनोद साव ,रविकुमार गुप्ता, दीपू कुमार, विशाल कुमार ,मदन मुंडा ,राजू कुमार, मिंटू कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, राहुल कुमार, प्रदीप साव, टिंकू कुमार, मिठू चटर्जी, राजेश कुमार, दीपक मुंडा ,सुनील मुंडा ,नितेश कुमार, सोहन कुमार, राज किशोर ,योगेंद्र कुशवाहा,भूपेंद्र महतो ,सचिन कुमार जायसवाल, संजय कुमार, मनीष कुमार, अविनाश कुमार, गणेश कुमार, प्रीति देवी ,सुमन देवी ,पिंकी देवी, मालती देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी ,टीना देवी, सविता देवी,अर्जुन महतो ,गुरु चरण चौधरी ,राजकिशोर, विनय कुमार गुप्ता, बलवीर कुमार, महेंद्र चौधरी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





