लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत लोहरदगा जिला में 23 एवं 24 मई को आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को पावरगंज स्थित नॉवेल्टी होटल सभागार में हुआ। जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास एवं विकास, विचार परिवार, सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप, संगठन की कार्यपद्धति तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और आधुनिक तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। समापन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक नवीन जायसवाल ने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने राज्य की स्थिति “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” जैसी बना दी है। सरकार केवल बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। योजनाओं के नाम पर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, लेकिन उसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचारियों का सेंडिकेट हावी है और सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए रोज नई भ्रामक कहानियां गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





