लोहरदगा/किस्को : नावाडीह प्रीमियम लीग नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में *भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत जी* सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में उनके आगमन पर आयोजकों एवं खिलाड़ियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में *अभिनव सिद्धार्थ भगत जी* ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि क्रिकेट युवाओं को एकजुट करने का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के डे-नाईट क्रिकेट मैच ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति, शिक्षा एवं खेल के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनव सिद्धार्थ भगत जी ,विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी मानस कुमार साधु, वर्गीय जिला उपाध्यक्ष गुलाम जीलानी,फैयाज अंसारी,आकिब अंसारी, मुनव्वर अंसारी, लच्छू उराव, तबरक अंसारी, गुलाम अंसारी,रिजवान अंसारी इत्यादि लोग मौजूद थे
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 27-05-2026 09:28 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Tags
Sports Lohardaga News