बुंडू /रांची । पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग के सुपर लीग चरण का दूसरा मुकाबला गुरुवार को राज स्पोर्ट्स बुंडू और एफसी परासी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राज स्पोर्ट्स बुंडू ने एफसी परासी को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। एफसी परासी की ओर से 18वें मिनट में सुनील मुंडा ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक परासी की टीम बढ़त बनाए रखने में सफल रही।

हाफ टाइम के बाद राज स्पोर्ट्स बुंडू ने शानदार वापसी की। टीम के खिलाड़ी रामेश्वर मुंडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल दागे और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद राज स्पोर्ट्स ने अंत तक बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच का संचालन रेफरी महावीर, लुब्रू तांती एवं गुप्तेश्वर मुंडा ने किया। मौके पर समिति के निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, धीरज हंस, हरीश मुंडा, करम मुंडा, राजेश मुंडा, खुदीराम मुंडा, प्रमिला, सरिता, प्रभा, श्रेया एवं राधिका सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

अब सुपर लीग का तीसरा मुकाबला शुक्रवार सुबह 7 बजे नेताजी स्पोर्टिंग और एफसी परासी के बीच खेला जाएगा।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 28-05-2026 06:40 PM · 📍 Ranchi
Tags
Entertainment Ranchi News