लोहरदगा: नालसा, नई दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देशानुसार व पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा लोहरदगा राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में मध्यस्त, पैनल अधिवक्ता, एलएडीसीएस अधिवक्ता और पीएलवी उपस्थित रहे। वहीं बैनर और तख्तियों के माध्यम से लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा, झालसा व डालसा के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता देना, उन्हें उनके अधिकारियों से अवगत कराना और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत कानूनी जागरूकता कक्षा के माध्यम से विद्यालयों के बच्चों के बीच कानूनी जानकारी दी जाएगी। जिसमें बाल विवाह, बाल श्रम, नशा उन्मूलन, बच्चों के अधिकार, सायबर अपराध आदि के बारे ने पैनल अधिवक्ता और पीएलवी के माध्यम से बताया जाएगा। इसके अलावे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मध्यस्थ सह पैनल अधिवक्ता लाल धर्मेंद्र देव, एलएडीसीएस अधिवक्ता नारायण साहू, सुदामा साहू, भूपेंद्र कुमार, इन्द्राणी कुजूर, नेम्हंति मिंज, पुन्नू देवी, मंजू खाखा, छाया देवी, शाहिद हुसैन, कलिंदर उरांव, रवि कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार, संतोष भगत, हाफिजुल अंसारी, अनिता कर्मकार, अनिमा एक्का, अजहर अहमद, जयंती देवी, प्रियांशु यादव, कलावती कुमारी, देवमणि कुमारी, विशाल सोनी, वीरचंद भगत, इजहार अहमद, जितनारायण शाही, योगेंद्र राम, विकाश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





