लोहरदगा: कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम प्रजापति के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष अनिल उरांव से मुलाकात कर समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विचार- विमर्श किया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने सामाजिक हित से संबंधित मांगों को मौखिक रूप से उनके समक्ष रखा।प्रतिनिधि मंडल में समाज के संरक्षक कमल किशोर महतो, देवानंद प्रजापति, राधे प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, शिव प्रजापति, रामदेव प्रजापति, शंकर प्रजापति, संजय प्रजापति, राजू प्रजापति, दिलीप प्रजापति, सुखदेव प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति, ट्रस्ट के सह सचिव चिंटू प्रवीण कुमार तथा कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि इन मांगों के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। मुलाकात के दौरान ट्रस्ट के संरक्षक राधेश्याम प्रजापति ने श्री उरांव को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं ट्रस्ट के सभी संरक्षकों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर युवा कलाकारों द्वारा पारंपरिक मिट्टी का घड़ा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विकास एवं उत्थान को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 02-06-2026 10:08 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Tags
Politics Lohardaga News