लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा गांव में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक अंकित कुमार महली की मौत हो गई। अंकित कुमार महली पिता स्वर्गीय अमरनाथ राम, जो कि स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पद पर कार्यरत थे, खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर मोबाइल पर बातचीत करते हुए टहल रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता अमरनाथ राम पंडरा पंचायत के मुखिया थे, जिनका निधन लगभग 6 महीने पूर्व बीमारी के कारण हो चुका था। अब पुत्र अंकित कुमार की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार में 6 महीने के भीतर मुखिया और CHO की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही लोहरदगा थाना के एएसआई रमेश तिवारी, कुडू थाना के एसआई एसके सिन्हा सहित कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। आजसू नेता सह समाजसेवी लाल गुड्डू नाथ सहदेव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष शमसूल अंसारी भी मौजूद रहे और आवश्यक सहयोग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल देखा गया। लगातार दो पारिवारिक सदस्यों की असमय मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने इसे अत्यंत दुखद घटना बताते
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





