लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरैशी मुहल्ला निवासी वासुक कुरैशी एवं राजा कुरैशी किस्को से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओयना टोंगरी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में इम्तियाज कुरैशी के पुत्र वासुक कुरैशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं धनु कुरैशी के पुत्र राजा कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 11-06-2026 10:31 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Tags
Special Report Lohardaga News