लोहरदगा: पंचायत स्तर पर किसानों को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से जैविक खेती करने तथा रसायनिक खेती से दूरी बनाने को लेकर लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के डांडू पंचायत भवन में कृषि विभाग और सेंट्रल इंटीग्रेटेड पोस्ट मैनेजमेंट सेंटर रांची द्वारा कार्यशाला आयोजित कर खेती बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कृषि विभाग के विशेषज्ञ द्वारा किसानों को खरीफ फसल की उपज बढ़ाने और खेत को बचाने की जानकारी दिया गया। वनस्पति संरक्षण अधिकारी सुनीता रंजनी लकड़ा ने किसानों को कहा कि कीड़े से बचाने के लिए गंध पास फंदा फेरोमोन और स्टिकी टैप का उपयोग करें और कीड़ो के अंडो को नष्ट करने हेतु खेतों में नीम का तेल और जैविक कीटो का उपयोग करें। साथ ही बताया गया कि रसायनिक खाद कम दें जैविक खाद का उपयोग ज्यादा मात्रा में करें मृदा जांच समय समय पर करते रहें खेतो की गहरी जोताई करें। कम जल में आप मिलेट,मूंग,मडुवा सोयाबीन आदि की खेती करें तलहन दलहन की खेती करके जैविक खेती का अवसर प्रदान कर सकते है। जिससे किसान को काम लागत से अधिक आमदनी हो सकता है। मौके पर वनस्पति संरक्षण अधिकारी सुनीता रंजनी लकड़ा,सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ0 गीता एस,प्यारी संगा,तकनीकी सहायक,पी मिश्रा,बीटीएम प्रीता रानी,ए टी एम स्नेहलता पन्ना,कलाम अंसारी, सेराजुल अंसारी,एतवा उरांव,कर्मी उरांव, मोख्तार अंसारी आदि उपस्थित थे।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





