लोहरदगा । लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत आज गुमला जिला के चार प्रखंड बसिया, चैनपुर, बिशनपुर एवं जारी में अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया। बसिया से सुशील कुमार होता ,चैनपुर प्रखंड अल्बर्ट तिग्गा ,विशुनपुर प्रखंड से महात्मा उरांव एवं जारी प्रखंड से जाकिर अंसारी को प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया जो तत्काल प्रभाव से लागू है। आज सांसद आवास में सांसद सुखदेव भगत ने चारों सांसद प्रतिनिधि को नियुक्ति पत्र दिया। प्रतिनिधि प्रखंड स्तरीय तथा सरकार द्वारा आयोजित बैठकों और सम्मेलनों में प्रतिनिधित्व करेंगे। विकास कार्यों के समुचित क्रियान्वयन और मूल्यांकन में प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे तथा सांसद कोष और अन्य योजनाओं का भी निगरानी करेंगे। सांसद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र बहुत बड़ा होता है हर गांव तक मैं खुद हर दिन नहीं पहुंच सकता हूं इसलिए प्रतिनिधि मनोनीत किया हूं ताकि येजनता का काम करें। सांसद ने सभी सांसद प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी कार्यालय में जन समस्याओं के निपटारे में आम जनता को मदद करें।आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल लोगों की सहायता करें। प्रतिनिधियों का मनोनयन होने से संगठन को भी बथ स्तर तक मजबूती मिलेगा।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





