लोहरदगा: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चयनित गांवों में मत्स्य विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति (DLC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बायो फ्लॉक तालाब योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों एवं लाभुकों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योग्य लाभुकों की सूची संधारित करने तथा योजना में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण हो जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) तैयार रखने का भी निर्देश दिया, ताकि भविष्य में रिक्ति उत्पन्न होने पर पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभान्वित किया जा सके। बैठक में मत्स्यपालकों के सामाजिक सुरक्षा कवरेज की भी समीक्षा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, ग्रुप जनता दुर्घटना बीमा योजना एवं स्पेशल कंटीजेंसी पॉलिसी के तहत 34 नए लाभुकों को शामिल किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने मत्स्यपालकों का सर्वेक्षण कराने का भी निर्देश दिया, ताकि जिले में मत्स्य पालन से जुड़े लाभुकों का अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जा सके तथा उन्हें विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रिसेती भार्गवी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





