पलामू: मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MRMCH) के ओपीडी भवन में वॉशरूम की समस्या छह महीने से ज्यादा समय से बनी हुई है। वॉशरूम बंद होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को खुले में पेशाब करने की मजबूरी है, जिससे स्वच्छता और सुविधा को लेकर गंभीर परेशानी हो रही है।
खासकर महिला मरीजों, महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संवेदक से बातचीत हुई है और करीब एक सप्ताह में वॉशरूम को दुरुस्त कर चालू करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, ओपीडी में हाल में बनाए गए रैंप के बाद एक तरफ का वॉशरूम बंद होने के साथ दरवाजा नहीं लगाए जाने से सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
Blog





