लोहरदगा । पतंजलि योग समिति भारतस्वाभिमान जिला लोहरदगा के तत्वावधान में सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय विशेष योगप्रशिक्षण शिविर के पहले दिन जिला प्रभारी एवं मुख्य योगप्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने विशेष योगाभ्यास कराया जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने ग्रीवा चालन,स्कन्ध संचालन, कटि चालन,घुटना संचालन,ताड़ासन,वृक्षासन, पादहस्तासन,अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन,भद्रासन,शशकासन,वक्रासन,शलभासन,सेतुबंधासन,उत्तानपादासन, अर्धहलासन,पवनमुक्तासन, एवं कपालभाति,अनुलोम विलोम प्राणायाम, ध्यान का क्रियात्मक अभ्यास कराया। प्रवीण कुमार भारती ने बताया कि योग प्राणायाम एवं स्वस्थ दिनचर्या के अलावा स्वस्थ रहने का कोई विकल्प नहीं है।यदि कोई स्वयं को निरोग रखना चाहता है तो योग, आयुर्वेद,स्वस्थ दिनचर्या,आहार संयम एवं प्रकृति के अनुकूल चलना होगा अन्यथा शरीर में बीमारियां आएंगी ही। उन्होंने बताया कि खाने के तुरंत पश्चात अधिक मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए,रात्रि में हल्का भोजन, एवं खाने में सर्वप्रथम सलाद खाना चाहिए,पेट को ठीक रखने के लिए एलोवेरा जूस,आंवला जूस,गोधन अर्क के साथ लेना चाहिए,कोलेस्ट्राल एवं हृदय की समस्याओं में लौकी का जूस अथवा सूप का प्रयोग अत्यंत लाभकारी होता है,गिलोय और एलोवेरा हडि्डयों के लिए एवं डायबिटीज में बहुत लाभकारी होता है जो बी पी में भी लौकी जूस के साथ लेने पर बहुत लाभकारी होता है,प्रातः काल उठकर निरंतरता के साथ योगाभ्यास करना चाहिए,पेट के लिए मंडूकासन,पवनमुक्तासन,नौकासन,उत्तानपादासन,कमर के लिए मर्कटासन,भुजंगासन,उष्ट्रासन, त्रिकोणासन आदि बहुत एवं शीघ्र लाभकारी होता है, एवं सूर्यनमस्कार संपूर्ण शरीर के लिए अद्भुत लाभकारी अभ्यास है , साथ ही तनावरहित रहना बेहद जरूरी है,आज प्रा
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





