रामगढ़/गोला। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसआईटी की छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, फर्जी होलोग्राम और निर्माण सामग्री बरामद हुई। रामगढ़ पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध विदेशी शराब निर्माण और तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, फर्जी होलोग्राम, पैकिंग सामग्री और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





